मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ईवी स्कूटी से पहुंचे एमपी बोर्ड की 12वीं टॉपर के घर

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को ईवी स्कूटी पर सवार होकर 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत अंक हासिल करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हुए हैं और इस मौके पर भाजपा संपर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल के भीमनगर में रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर ईवी दुपहिया वाहन से पहुंचे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं ईवी स्कूटी चला रहे थे और उनके पीछे भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी बैठे हुए थे। चांदनी विश्वकर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है और उन्होंने 500 में से 500 अंक भी हासिल की है मुख्यमंत्री ने चांदनी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। सीएम यादव ने चांदनी की उत्कृष्ट सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी ने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से जो उपलब्धि हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने चांदनी की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया और कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर चांदनी के परिजनों से बातचीत की और उन्होंने यहां रहने वाले छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया और कई लोगों के साथ सेल्फी भी ली।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के साथ ही वर्तमान में इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल सभी कारें इलेक्ट्रिक व्हीकल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें