मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, गर्मी भी बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। महानगर कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24

घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। आज सुबह से लेकर अगले

24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश या

गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री

सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम

तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक

है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 96 फीसदी और न्यूनतम 76 फीसदी रहेगा। पिछले 24

घंटों के दौरान 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि 23 कोलकाता में पिछले

24 घंटे में कोई बारिश नहीं हुई है। हालांकि इस पूरे हफ्ते कोलकाता सहित

पूरे राज्य में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही गर्मी भी बरकरार

रहेगी।

बंगाल के अन्य जिलों का मौसम पूर्वानुमान भी कोलकाता के

समान ही है। हुगली जिले में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की

से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखी जा

सकती है। हावड़ा में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती

है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री

सेल्सियस रहने की संभावना है। दक्षिण और उत्तर 24 परगना में भी बादल छाए

रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य रहेगा।

पूर्व बर्दवान जिले में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

हावड़ा में भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार,

कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी लगातार बारिश का

सिलसिला जारी रहेगा।

बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले 24 घंटों के

दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बादलों का असर देखा जाएगा। किसानों और आम

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए

अपनी गतिविधियों की योजना बनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें