मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में लोगों से किया संवाद, सावरकर को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में लोगों से किया संवाद, सावरकर को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में दिल्ली के नागरिकों से सीधा संवाद किया। जनसुनवाई में हर शिकायत, हर सुझाव को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम केवल समस्याएं नहीं सुनते, उसका समाधान सुनिश्चित भी करते हैं। हर आवाज हमारे लिए मूल्यवान और हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। जनसरोकार ही सुशासन का मूल है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी और स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए विनायक दामोदर सावरकर अखंड समर्पण, अदम्य साहस और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए कर्तव्य, आत्मबल और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का स्रोत है। उनका विचार और चिंतन आज भी राष्ट्रवाद की चेतना को प्रज्वलित करता है। वीर सावरकर को शत्-शत् श्रद्धांजलि।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें