मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने बापू टावर के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बापू टावर का निर्माण कार्य जल्द कराऐं पूर्ण : नीतीश कुमारपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पांचवें, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने हेतु कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधाएं, ओरियंटेशन हॉल एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, उनके विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें, ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके। उन्होंने कहा कि यह परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें