मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

गोरखनाथ मंदिर परिसर में नगर निगम के कैम्प कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोरखपुर । लोक आस्था से तरंगित खिचड़ी मेले को लेकर वैश्विक ख्याति वाले गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का उफान उमड़ने लगा है। मेले को जीरो वेस्ट उत्सव बनाने तथा यहां आने वाले जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर निगम के अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सीएम योगी ने इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल व कंबल वितरित किए और मासूमों को अपने हाथ से खिचड़ी प्रसाद परोसा।

खिचड़ी मेले को लेकर नगर निगम ने गोरखनाथ मंदिर में एक अस्थायी कैम्प कार्यालय स्थापित किया है। प्रदेशव्यापी वृहद एवं विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करने के लिए अयोध्या रवाना होने से पूर्व नगर निगम के इस अस्थायी कैम्प कार्यालय का उद्घाटन आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आरआरआर सेंटर का भी शुभारंभ किया और नगर निगम की सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम योगी ने मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिये नगर निगम के द्वारा कपडे के बैग उपलब्ध कराने के लिए लगाये गये आटोमैटिक वेंडिंग मशीन का शुभारभ भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जरुरतमंदों में कंबल व ऊनी वस्त्र वितरित किए और बच्चों को प्यार, दुलार व आशीर्वाद देते हुए खिचड़ी प्रसाद परोसकर खिलाया। इस अवसर पर महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें