मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने ई-वाहन एक्सपो कार्यक्रम का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौर्या होटल परिसर में आयोजित ई-वाहन एक्सपो कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। ई-एक्सपो में मुख्यमंत्री ने सभी स्टॉलों पर जाकर विभिन्न कंपनियों द्वारा लगायी गयी ई-वाहनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी कार्य पद्धति और उसकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं विभिन्न ई-वाहन कंपनियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी देने वाले राज्यों में बिहार देश के एक महत्वपूर्ण अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को अपनाने के उद्देश्य से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 को मंजूरी दी गयी है।

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 के तहत विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्रय प्रोत्साहन तथा मोटरवाहन कर में छूट प्रदान की गयी है। दोपहिया वाहन, तिपहिया वाहन (मालवाहक एवं यात्री वाहन), हल्के मोटरवाहन (मालवाहक एवं यात्री वाहन) तथा भारी मोटरवाहन को प्रोत्साहित करने के लिए मोटरवाहन करों में 75 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आयोजित इस सेमिनार में देश एवं विदेश के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन को आगामी 2030 तक न्यूनतम स्तर पर लाये जाने की लक्ष्य प्राप्ति के लिए इलेक्ट्रिक वाहन एवं उनके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर हेतु चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की दिशा में आमजनों को उच्च तकनीक वाले इन वाहनों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें