मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग के विभिन्न ब्लॉकों में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, लेन सुधार करने और जल निकासी प्रणाली को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्य जारी हैं। साथ ही अटल कैंटीन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सार्वजनिक शौचालय, वॉटर एटीएम, जिम, सीसीटीवी कैमरे, स्विमिंग पूल और नए पार्क जैसी सुविधाओं का विकास भी तेजी से हो रहा है।मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम सेवाओं से युक्त एक आदर्श मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।इसके अलावा मुख्यमंत्री आज शंकराचार्य मार्ग स्थित आश्रम में आयोजित श्री विद्या महायज्ञ में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन आयोजन में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष रूप से प्रेरक रही। उन्होंने कहा कि जब हमारी नई पीढ़ी धर्म, सेवा और संस्कारों से जुड़ती है, तभी समाज की जड़ें और अधिक मजबूत होती हैं। आश्रम में सेवा में संलग्न सभी वरिष्ठजनों की निष्ठा और समर्पण अनुकरणीय है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मां ललिता महतारी की कृपा हम सभी पर बनी रहे और हमें समाज, राष्ट्र तथा गौ माता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और सेवा भाव से करते रहने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि गौ माता को भोजन कराना केवल एक कर्म नहीं, यह उस सोच का प्रतिबिंब है जहां जीवन के हर रूप के प्रति आदर और संरक्षण का भाव निहित है। यही भावना हमारे सनातन सांस्कृतिक मूल्यों की आधारशिला है, जहां सेवा को आस्था से जोड़ा जाता है और परंपरा को समाज-निर्माण से। गौ सेवा के इस भाव के साथ हम एक संवेदनशील, संतुलित और संस्कारयुक्त समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें