मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक मेले का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक मेले का किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेले का आज उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुस्तक मेला में विभिन्न प्रकाशनों के लगाये गये स्टॉल का जायजा लिया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में लगाया गया पटना पुस्तक मेला 6 से 17 दिसम्बर तक चलेगा।पटना पुस्तक मेले में इस बार की थीम 'पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी रखा गया है। पुस्तक मेले में लगायी गयी पेंटिंग प्रदर्शनी तथा विकसित भारत @ 2047 फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान का फीता काटकर मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पुस्तक मेले के आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।पटना पुस्तक मेला प्रांगण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जरिए लोगों को विशेष भू-सर्वे के संबंध में दी जा रही सेवाओं एवं सहूलियत के संबंध में दीपक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।पुस्तक मेला परिभ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहेगा, तभी जीवन सुरक्षित होगा। क्योंकि, जल और हरियाली के बीच ही जीवन संभव है। इसको लेकर हमलोगों ने वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की थी।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा सहित पटना पुस्तक मेले की आयोजक मंडली एवं बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें