मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार जिला को मुख्यमंत्री ने दी 166.96 करोड़ की सौगात, 145 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार जिला को मुख्यमंत्री ने दी 166.96 करोड़ की सौगात, 145 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को कटिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुल 166.96 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 56.50 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं 110.46 करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास शामिल है।मुख्यमंत्री ने जिन 88 योजनाओं का लोकार्पण किया उसमें मुख्यरूप से ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, कदवा प्रखंड के कुम्हरी में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण, हसनगंज में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का निर्माण, नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क एवं नाला निर्माण आदि शामिल है।नीतीश कुमार ने जिन 57 योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें मुख्यरूप से अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, मदरसों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष एवं कम्प्यूटर लैब का निर्माण, विभिन्न प्रखंडों में होल-डे मिल्क बूथ का निर्माण, विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण आदि शामिल हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा क्रम में सबसे पहले गोगबिल झील का हवाई सर्वेक्षण करते हुए कोढ़ा प्रखंड के रामपुर पंचायत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मनरेगा भवन, पंचायत सरकार भवन आदि का निरीक्षण किया। रामपुर के बाद उन्होंने कटिहार नगर निगम स्थिति राजेन्द्र स्टेडियम में प्रस्तावित स्पोर्ट काम्प्लेक्स के निर्माण हेतु स्टेडियम का अवलोकन किया। इसके बाद नितीश कुमार ने शरीफगंज में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का भ्रमण एवं विभिन्न विभागीय शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें