मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा और बाइक रैली को दिखाई झंडी, सेना के शौर्य को किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा और बाइक रैली को दिखाई झंडी, सेना के शौर्य को किया नमन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के अमर सपूतों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए तिंरगा यात्रा एवं बाइक रैली को तालकटोरा स्टेडियम से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका आयोजन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया।मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा व बाइक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली हमारे वीर जवानों की साहसिक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है। भारतीय सेना की गौरवपूर्ण उपलब्धि हर देशवासी के लिए गर्व का विषय है। देश की सेवा, रक्षा और एकजुटता के लिए हमेशा हमारा खालसा पंत आगे रहा है। आज की तिरंगा यात्रा यही संदेश देने के लिए है कि देश के सिख समाज का हर एक व्यक्ति इस मातृभूमि पर मर मिटने के लिए तैयार खड़ा है।मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर कहा कि यह उचित निर्णय हुआ है और विश्व पटल पर भारत का संदेश जाना बहुत जरूरी है। भारत एकजुट, एकमत है और आतंकवाद हमारे लिए केवल वार्ता का विषय नहीं है। हमारे देश के एक भी व्यक्ति का आतंकवाद के कारण प्राण गंवाना अब भारत को मंजूर नहीं है। अब देश में ऐसी सरकार है जो आतंकवाद को खत्म करने के लिए कुछ भी कर सकती है। ऑपरेशन सिंदूर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने के लिए कहीं भी जा सकता है।इस मौके पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारी सेना ने शौर्य दिखाया। उनके शौर्य के पराक्रम को आज हम सलाम करते हैं। आज सभी सिख समुदाय के लोगों ने हमारी सेना की शान में यह रैली निकाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें