मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

तीजन बाई का कला जगत में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीजन बाई का कला जगत में योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर किया दु:ख व्यक्तभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन दु:ख व्यक्त किया है। तीजन बाई का रविवार सुबह रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में उनका इलाज जारी था।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि अद्वितीय प्रतिभा की धनी तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला, ओजस्वी प्रस्तुति और लोक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से भारतीय संस्कृति और पंडवानी गायन को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई। कला जगत में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत तीजनबाई की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोकाकुल परिजन तथा प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित गनियारी गांव में जन्मी तीजन बाई ने बहुत कम उम्र में ही पंडवानी की प्रस्तुति शुरू कर दी थी। महाभारत की कथाओं को अपनी सशक्त आवाज, अभिनय और प्रभावशाली मंचीय शैली के जरिए जीवंत करने के कारण उन्होंने इस लोक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। अपने लंबे और समर्पित कला जीवन में उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अनेक प्रस्तुतियां दीं। भारतीय लोक कला में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें