मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रीवा से 72 सीटर हवाई सेवा संचालन का करेंगे वर्चुअली शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज साेमवार को रीवा से नई दिल्ली के लिए 72 सीटर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे। विन्ध्यवासियों के लिए अब 72 सीटर हवाई जहाज से सीधे नई दिल्ली जाने-आने की सुविधा शुरू हो जाएगी। रीवा से शीघ्र ही इंदौर के लिए भी 72 सीटर हवाई सेवा शुरू होने वाली है। उद्घाटन समारोह रीवा एयरपोर्ट पर प्रात: 10 बजे आरंभ होगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा जनार्दन मिश्र, सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय में उपस्थिति रहेगी।जनसंपर्क अधिकारी अंकुश मिश्रा ने बताया कि रीवा एयरपोर्ट निर्माण के लिए हवाई पट्टी में उपलब्ध 65 एकड़ भूमि के साथ 258 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अर्जन किया गया। भारतीय विमान पतन प्राधिकरण ने इसका निर्माण कराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को वर्चुअली माध्यम से रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इसी दिन से रीवा से जबलपुर, भोपाल, खजुराहों, सिंगरौली के लिए एयर टैक्सी और 17 सीटर हवाई जहाज की सुविधा शुरू हो गयी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के लगातार प्रयासों से रीवा एयरपोर्ट में 28 अक्टूबर को 72 सीटर हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की सफल टेस्टिंग हुई। साथ ही एयर एलायंस द्वारा 72 सीटर हवाई जहाज के रीवा से उड़ान भरने का मार्ग प्रशस्त हो गया।विन्ध्य क्षेत्र के लिए आज साेमवार का दिन ऐतिहासिक दिन है। नियमित हवाई सेवा शुरू हो जाने से विन्ध्य क्षेत्र में शिक्षा, कला, सांस्कृतिक, उद्योग, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। विन्ध्य क्षेत्र में स्थित सुन्दर जल प्रपातों, भव्य मंदिरों, नेशनल पार्कों तथा अन्य पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक इस हवाई सेवा का लाभ लेकर पहुंचेंगे। रीवा भविष्य में उत्तरमध्य भारत का सबसे महत्वपूर्ण हवाई सेवा केन्द्र बनने की ओर धीरे-धीरे कदम बढ़ा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें