मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे, सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज ओरछा में श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे, सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (बुधवार काे) ओरछा जाएंगे। जहां वे श्री रामराजा लोक का भूमिपूजन करेंगे। 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसके अलावा सिंगरौली भी जाएंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डाॅ. यादव दोपहर 12:50 बजे भोपाल से ओरछा जाएंगे। ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। 257 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और 74 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे 332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण करेंगे। जुझार सिंह महल का भ्रमण कर श्री रामराजा लोक फेस-1 के निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन करेंगे।इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सीएम श्री रामराजा वृद्धाश्रम में भोजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डाॅ. यादव शाम 4:45 बजे देवसर, जिला सिंगरौली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6:45 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। भोपाल में रात 8 बजे अरेरा कॉलोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें