मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्‍यमंत्री डाॅ यादव आज करेंगे पार्थ स्कीम का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्‍यमंत्री डाॅ यादव आज करेंगे पार्थ स्कीम का शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार अब प्रदेश के युवाओं को सेना, पुलिस और पैरा मिलिट्री की ट्रेनिंग भी देगी। इसके लिए पार्थ (पोलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एण्ड हुनर) योजना तैयार की गई है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बुधवार को दोपहर एक बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में करेंगे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश के देशभक्त एवं उर्जावान युवाओं को पुलिस एवं आर्मी में रोजगार तथा देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिये यह योजना लायी गई है।मंत्री सारंग ने कहा कि पार्थ योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भर्ती पूर्व शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण योजना संभाग स्तर पर संचालित की जायेगी। युवाओं को शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा किया जायेगा। इसके लिये ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिये प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क प्राप्त किया जायेगा। प्रशिक्षण शुल्क का निर्धारण संबंधित खेल अधोसंरचना के लिये गठित खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा किया जायेगा।शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट) के लिये निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बी.पी.एड/बी.पी.ई./एन.आई.एस. डिप्लोमा एवं राज्य स्तर का एथलेटिक खेल का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये विषय विशेषज्ञ शासकीय/अर्द्धशासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाईम ली जायेगी। स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं शासकीय/अर्द्ध शासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के अलावा अन्य योग्य व्यक्ति की सेवाएं लेने का निर्णय खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें