मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली में आज फेथ कॉन्क्लेव 2026 में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई दिल्ली में आज फेथ कॉन्क्लेव 2026 में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय 'फेथ कॉन्क्लेव 2026' में सम्मिलित होंगे। फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (फेथ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय "अतुल्य भारत: अमूल्य अर्थशास्त्र" है।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कॉन्क्लेव 16 और 17 जुलाई 2026 को देश के नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के शीर्ष नेतृत्व को एक साझा मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय उन्नति को गति देना है। कार्यक्रम के दौरान देश में यात्रा और पर्यटन के अवसरों को बढ़ाने के लिए "टूरिज्म ग्रोथ चार्टर" के तहत एक समयबद्ध कार्ययोजना का प्रस्ताव रखा जाएगा। इस चार्टर में पर्यटन को बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का दर्जा देने, मिशन मोड पर 50 पर्यटन स्थलों का विकास करने और वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया के प्रचार जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, सरलीकृत वीजा व्यवस्था, पर्यटन बुनियादी ढांचे में निवेश और सिंगल-विंडो क्लियरेंस के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा होगी। पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के इस शीर्ष निकाय फेथ के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति मध्य प्रदेश में पर्यटन निवेश और विकास की नई संभावनाओं को रेखांकित करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें