मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी प्रभुपाद को जयंती और मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज को पुण्यतिथि पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी प्रभुपाद को जयंती और मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज को पुण्यतिथि पर किया नमन

भाेपाल। इस्कान के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की आज (साेमवार काे) जयंती है। इसके साथ ही जैन तपस्वी, संत, दार्शनिक तरुण सागर की भी आज ही के दिन सोमवार को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान संतों काे याद करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए स्वामी प्रभुपाद काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन भक्तों के वैश्विक संघ @iskcon के संस्थापकाचार्य, श्रद्धेय अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। श्रद्धा, भक्ति एवं ज्ञान के पवित्र ध्येय से स्थापित संघ लोकल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करे, मेरी शुभकामनाएं हैं।

एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने तरुण सागर महाराज काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा संत शिरोमणि, परम श्रद्धेय, मुनिश्री तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जीवन को सार्थक, सृजनात्मक और सकारात्मक दिशा देने वाले आपके प्रवचन सत्य का बोध कराते हैं। मानव कल्याण के लिए आपके संदेशों को हम प्रति क्षण आत्मसात करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें