मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा और पंडित भीमसेन जोशी काे पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा और पंडित भीमसेन जोशी काे पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाेपाल। महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा और शास्त्रीय गायक, भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी की आज शुक्रवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे याद करते हुए विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, देश में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की नींव रखने वाले महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।आपने परमाणु क्षेत्र में अभूतपूर्व अनुसंधान से परमाणु ऊर्जा को विकास और मानव कल्याण हेतु उपयोगी बनाने की दृष्टि दुनिया को प्रदान की।एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने पंडित भीमसेन जाेशी काे नमन करते हुए लिखा, किराना घराने के शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।कई रागों को मिलाकर कलाश्री और ललित भटियार जैसे अद्भुत रागों की रचना आपकी अतुलनीय साधना के प्रतीक हैं। खयाल गायन के साथ ठुमरी और भजन में महारत के लिए आप सदैव याद किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें