मुख्यमंत्री ने डॉ. बालकृष्ण शिवराम मुंजे की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
भोपाल। भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बालकृष्ण शिवराम
मुंजे की आज रविवार को पुण्यतिथि है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष
रहे बी. एस. मुंजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार
के राजनीतिक गुरु थे। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री ने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया- सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,
राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' की स्थापना में
अपना अतुलनीय योगदान देने वाले श्रद्धेय डॉ. बालकृष्ण शिवराम मुंजे जी की
पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मां भारती की सेवा,
सामाजिक समरसता व जातिप्रथा उन्मूलन के आपके प्रयास सदैव अविस्मरणीय
रहेंगे।





