मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर किया नमन

भाेपाल।देश के पूर्व गृह मंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज बुधवार काे जयंती है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं देश के पूर्व गृह मंत्री, 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भारतीय भाषाओं के सम्मान-संवर्धन, लोकतंत्र की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला बनी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी अथाह प्रेरणा से भर देता है।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्‍म 10 सितम्बर 1887 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था तथा उनकी पुण्यतिथि (7 मार्च) है।वे गोपाल कृष्ण गोखले और पंडित मदन मोहन मालवीय से प्रेरित होकर राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े। उन्होंने नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन, भूमि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।

वर्ष 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्त किया, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक सुधारों के साथ हिंदी को भारत की राजभाषाओं में स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी राजनीतिक विरासत में चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनके राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा के योगदान के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें