मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजात बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दुख जताया है। उन्हाेंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बुधवार देर रात तत्काल विभागाध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया और दो अन्य अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में बुधवार देर रात तक कुल 4 लोग सस्पेंड हो चुके हैं।बुधवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई। एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं की हुई मृत्यु को दुखद बताया, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गंभीर घटना एवं लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर को निर्देश दिए है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।’ मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। मैंने कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं और स्वास्थ्य विभाग के PS को भी कह दिया है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री से भी इस पर कार्रवाई करने को कहा है।”कलेक्टर ने की जांच कमेटी गठितवहीं, कलेक्टर आशीष सिंह ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा, जांच कमेटी गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हर हाल में रोकी जाए। एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है जिसमें डॉ. एस. बी. बंसल, डॉ. शशि शंकर शर्मा, डॉ. अरविंद शुक्ल, डॉ. निर्भय मेहता, डॉ. बसंत निगवाल और सिस्टर दयावती दयाल शामिल हैं। यह समिति अपनी रिपोर्ट पेश करेगी और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।राज्य मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया वहीं एमवाय अस्पताल में नवजात बच्ची की मौत मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। नोटिस से एमवाय अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन को तलब किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें