मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ: यादव ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ: यादव ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल। भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी पर आज (शनिवार काे) जन्माष्टमी का महापर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि कि भादो कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, बाल गोपाल का श्रृंगार करते हैं और उन्हें माखन, मिश्री, तुलसी पत्ते जैसी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, भजे व्रजैकमण्डनं समस्तपापखण्डनं स्वभक्तचित्तरञ्जनं सदैव नन्दनन्दनम्। सुपिच्छगुच्छमस्तकं सुनादवेणुहस्तकं अनङ्गरङ्गसागरं नमामि कृष्णनागरम्॥ आनंद, उल्लास और उत्साह के महापर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीकृष्ण जी की कृपा सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।

उल्‍लेखनीय है कि मप्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ''कृष्ण पर्व'' एवं लीला पुरुषोत्त म का प्राकट्योत्सणव का आयोजन किया जा रहा है। सीएम हाउस में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश में श्रीकृष्ण से जुड़े तीन स्थानों पर जाएंगे। सीएम आवास पर श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं की आकर्षक प्रस्तुति होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें