मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दूरसंचार दिवस पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दूरसंचार दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवाचार आधारित देश की समग्र विकास की यात्रा में दूरसंचार की भूमिका काे महत्वपूर्ण बताया है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने रविवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- विश्व दूरसंचार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संचार क्रांति ने विभिन्न माध्यमों से दूरियां समेटकर विश्व को परिवार जैसा बना दिया है, जीवन सहज हुआ है। इस अवसर पर उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने संचार माध्यमों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।गाैरतलब है कि विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य इंटरनेट और संचार तकनीकों के सामाजिक और आर्थिक लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना की याद दिलाता है। आईटीयू संयुक्त राष्ट्र की डिजिटल-प्रौद्योगिकी एजेंसी है, जिसकी स्थापना 17 मई 1865 को पेरिस में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी। इसे आधिकारिक तौर पर 1969 से मनाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें