मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैष्णो देवी भूस्खलन की घटना पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैष्णो देवी भूस्खलन की घटना पर जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने जम्मू कश्मीर में वैष्णाे देवी धाम में हुई भूस्खलन की घटना पर दुख जताया है। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और घायल के शीघ्र स्वस्थ हाेने की कामना की है।मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मंगलवार देर रात साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर कहा अतिवृष्टि के कारण जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी धाम जाने वाले मार्ग पर हुई भूस्खलन की दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मां वैष्णो देवी से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति, श्रद्धालुओं की कुशलता और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।गाैरतलब है कि मंगलवार दाेपहर काे माता वैष्णो देवी में अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 14 लोग घायल होने की खबर है। हालांकि माैत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को मलबे के नीचे से ढूंढकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें