मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल सुबह-सुबह पहुंचे सेंट्रल पार्क, मार्निंग वॉक करने आए लोगों को सुना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार

सुबह-सुबह जयपुर के सी-स्कीम स्थित सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करने

पहुंच गए। पार्क में मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में उत्साह बढ़ गया। इस

दौरान मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की और उनकी

समस्याएं भी जानी। लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ वार्तालाप के साथ-साथ

सेल्फी भी ली।

मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों ने जब मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा को देखा तो वे काफी खुश नजर आए। अचानक मुख्यमंत्री को अपने

बीच पाकर लोग हैरान रह गए। मॉर्निंग वॉक करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने

लोगों से कहा कि वे उनसे मिलने और बात करने के लिए सुबह सुबह पार्क घूमने

आए हैं। वॉकिंग के बाद सीएम ने चाय की थड़ी पर कुल्हड़ में चाय का आनंद

लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सेंट्रल पार्क की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण

किया और अधिकारियों को आम जनता से मिले सुझाव के बाद उन्हें इम्प्लीमेंट

करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया अभियान' को

आगे बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह बड़ा कदम माना जा

रहा है। मुख्यमंत्री अचानक बिना किसी सूचना के सेंट्रल पार्क पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें