मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

‘आपका विधायक-आपके द्वार’ अभियान में मुख्मंत्री आतिशी ने लोगों से किया संवाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘आपका विधायक-आपके द्वार’ अभियान में मुख्मंत्री आतिशी ने लोगों से किया संवाद

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) द्वारा शुरू किए गए ‘‘आपका विधायक-आपके द्वार’’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा के भरत नगर, गोविंदपुरी और गोविंदपुरी एक्सटेंशन इलाकों में जनता के समक्ष दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पिछले 10 सालों में दिल्ली के गरीब से गरीब तबके को बेहतर सुविधाएं दीं क्योंकि वे आम आदमी के संघर्ष को समझते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जो मुफ्त बिजली, स्कूल, अस्पताल, महिलाओं की बस यात्रा और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि केजरीवाल जनता के टैक्स के पैसे खुद की जेब में रखने के बजाय जनता पर खर्च करते हैं, भाजपा इसे मुफ्त की रेवड़ी बताती है। यदि जनता के टैक्स के पैसे से जनता को फ्री बिजली-पानी, फ्री शिक्षा-इलाज, बुजुर्गों को फ्री तीर्थ यात्रा करवाना मुफ्त की रेवड़ी बांटना है तो केजरीवाल इसे जारी रखेंगे। आतिशी ने कहा कि जनता जानती है, आम लोगों के लिए काम करना बस केजरीवाल को आता है, इसलिए दिल्ली के लोग दोबारा अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मार्गदर्शन में आआपा के सभी विधायक हर गली, मोहल्ले और चौराहे पर जाकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किए गए काम और दिल्ली सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए कामों का हिसाब दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें