मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आज भी ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष आज भी पेश नहीं होंगे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने सातवीं बार समन भेजकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।आम आदमी पार्टी ने इस समन पर भी सोमवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर नहीं जाएंगे। पार्टी ने कहा कि चूंकि अभी मामला अदालत में लंबित है। इसकी सुनवाई 16 मार्च को होनी है। ईडी समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। हम इंडी गठबंधन का साथ नहीं छोड़ेंगे। हमारे ऊपर इस तरह से मोदी सरकार दबाव न बनाए।उल्लेखनीय है कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने 22 फरवरी को सातवां समन जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। एजेंसी ने इससे पहले 14 फरवरी को छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के सांसद संजय सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें