मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रधानमंत्री को जिला परिषद अध्यक्ष एवं महापौर ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया

राष्ट्रीय सागर वरीय संवाददाता प्रकाश कुमार

बोधगया।शनिवार को औरंगाबाद जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगवान बुद्ध की धरती पर भव्य स्वागत किया गया। दोपहर के 1:30 बजे वायु सेना के विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा औरंगाबाद के लिये प्रस्थान किये। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी, मगध रेंज आयुक्त मयंक वरवड़े, पुलिस महानिरीक्षक छात्रनील सिंह,जिला पदाधिकारी डॉ.त्याग राजन एस एम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, जिला परिषद की अध्यक्ष नैना कुमारी, महापौर विरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, एयरपोर्ट डायरेक्टर बगजीत साहा ने उनकी आगवानी कर अभिवादन किया। एयरपोर्ट पर भाजपा के कुछ नेताओं ने पीएम मोदी को गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा भी औरंगाबाद गये। वहीं जिला पदाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल का स्वागत किया।

गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री के दौरे देखते हुए गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गये हैं। इसके लिए एयरपोर्ट पर एनएसजी कमांडो सहित अन्य सुरक्षा बलों की कई कंपनियां तैनात की गयी हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाए रखने को लेकर डॉग स्क्वायड और हैंड मेटल डिटेक्टर से चप्पे-चप्पे की टोह ली जा रही है। अंदर और बाहरी परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। एयरपोर्ट पहुंचनेवाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें