मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

शिकागो' पत्रिका की 50 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची में राजा कृष्णमूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

'वाशिंगटन,

21 फरवरी अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका 'शिकागो' में

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति को 50 सर्वाधिक प्रभावशाली

शिकागोवासियों की सूची में शामिल किया गया है। कृष्णमूर्ति इस सूची में

24वें पायदान पर हैं।

'शिकागो' ने इस सूची का विवरण अपनी

वेबसाइट पर जारी किया है। विवरण के अनुसार, 50 वर्षीय राजा कृष्णमूर्ति

सर्वोच्च रैंक हासिल करने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति बन गए

हैं। सूची में इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर शीर्ष पर है और दूसरे

पायदान पर शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन हैं।

प्रतिष्ठित

पत्रिका 'शिकागो' का प्रकाशन अमेरिका के इलिनॉइस प्रांत के सबसे बड़े शहर

शिकागो से होता है। पत्रिका ने कृष्णमूर्ति को सूची में 24वें स्थान पर

रखते हुए उन्हें ग्रेटर शिकागो क्षेत्र में दक्षिण एशिया के सबसे

प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में वर्णित किया है। 'शिकागो' के अनुसार, वह

2026 में अमेरिकी संसद के चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं।

दावा

किया गया है कि कृष्णमूर्ति की प्रचार निधि में 1.44 करोड़ अमेरिकी डॉलर

हैं। यह धन इलिनॉइस के किसी कांग्रेस प्रतिनिधि की तुलना में तीन गुना से

अधिक है। एक राजनीतिक सलाहकार का कहना है, ''राजा बेहद प्रभावशाली हैं।''

पत्रिका के अनुसार, साल 2022 में कृष्णमूर्ति ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों

और डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी को 460,000 डॉलर का दान दिया। कहा

जाता है कि वह 2026 में सीनेट का चुनाव लड़ने के लिए अपने अभियान के लिए

नकदी एकत्र कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें