मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता मेंं झड़प, नक्सलियों ने लगाया बैनर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों

राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए मतदान जारी है। तीनों सीटों पर

दोपहर 1 बजे तक 53.09 प्रतिशत वोटिंग हुई है। महासमुंद जिला के बूथ

क्रमांक 109, 110 और 61 में आई मशीन में खराबी आई , मशीन खराब होने के कारण

करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा, 109, 110 सहित कुल 6 पोलिंग बूथ में

बदली गई मशीन।

राजनांदगांव जिला के टेड़ेसरा के मतदान केंद्र में

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने

कांग्रेस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि सरपंच और

उपसरपंच के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ मारपीट की। वहीं

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आरोप है कि भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आये

लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में

आक्रोश व्याप्त है।

वहीं प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में

नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है।

लोगों में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने बैनर लगाया है, इसके बावजूद

बढ़चढ़ कर मतदान करने लोग पहुंच रहे हैं। मरबेड़ा मतदान केंद्र से एक किलोमीटर

की दूरी पर मुख्य सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर लगाया है।

एएसपी और बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं के बीच बहस

कबीरधाम

के कवर्धा में मतदान केंद्र में एएसपी और बीजेपी युवा मोर्चा के नेताओं के

बीच जमकर बहस हुई। कवर्धा शहर के बूथ क्रमांक 209, 210, 211 में भाजपा

युवा मोर्चा कार्यकर्ता व एएसपी के बीच तीखी बहस हुई है। जानकारी अनुसार

युवा मोर्चा कार्यकर्ता कई बूथ में अपने एजेंट से मिल रहे थे। इन लोगों को

एएसपी ने रोका। इसी बात को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं के साथ बहस हो

गई। हालांकि बाद ने भाजपा नेता शांत हो गए।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पूर्वसीएम भूपेश बघेल पर हमला

छत्तीसगढ़

के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मतदाताओं से मैं विनम्र अपील करता

हूं कि मतदान जरूर करें। भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि राजनांदगांव

में भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं और उनके साथ बहुत सारे विषय जुड़े हैं। उनके

शासनकाल में कैसे छत्तीसगढ़ में परिदृश्य बदला, कैसे घोटाले हुए, यह सब

जनता के सामने है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें