मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 34 गुना की बढ़ोत्तरी विष्णु सरकार के सुशासन का परिणाम है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के खनिज राजस्व में 34 गुना की बढ़ोत्तरी विष्णु सरकार के सुशासन का परिणाम है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज साेमवार काे नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, राज्य के खनिज राजस्व में 25 सालों में 34 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने के लिए संसाधनों के उपयोग के लिए समीक्षा की गई। और नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया। साथ ही कृषि और युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में पद हथियाने के लिए होड़ मची हुई है। इस लड़ाई के चलते इनके कार्यकर्ताओं में घोर निराशा छाई हुई है, वहीं जनहित के रचनात्मक कार्य नहीं होने से जनता भी इनसे दूर जा चुकी है। जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है।साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कफ सिरफ के मामले को लेकर सचेत है।एहतियातन कदम उठाए जा रहे है। सरकार के संज्ञान में यह मामला है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न प्रदेशों में जो कफ सिरफ की छत्तीसगढ़ में आपूर्ति नहीं है। इसलिए डरने की बात नहीं है।उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि, प्रदेश भाजपा कार्यालय में नियमित रूप से एक मंत्री कार्यकर्ताओं एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद रहते हैं। बीच में अलग अलग कारणों से सहयोग केंद्र बंद हुआ था, जो आज फिर से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि, 14 अक्टूबर को स्वयं सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें