मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर संभाग में जान-जीवन अस्त-व्यस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रायपुर ।छत्तीसगढ़ में सोमवार से ही रूक-रूक कर तेज बारिश हो रही है।मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के 6 जिलों बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर मौसम केंद्र ने इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है ।राजनांदगावं, महासमुंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट है।राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह भी बारिश जारी है।बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर ने हरीश एस ने स्कूलाें में छुट्टी घाेषित कर दी है।बस्तर संभाग में नदी-नालों में बाढ़ आने से दक्षिण बस्तर का पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से सड़क संपर्क टूट गया है। रेलवे द्वारा दक्षिण बस्तर के किरंदुल तक जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल को 11 सितंबर तक दंतेवाड़ा में रद्द करने का निर्णय लिया जा चुका है। बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 और 163 तथा सुकमा जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बाधित है। सैकड़ों वाहन मार्ग में फंस गए हैं।सुकमा में बारिश के बाद शबरी नदी उफान है। छिंदगढ़ विकासखंड के चितलनार में बाढ़ के बाद 20 से 25 घर बारिश से ढह गए। प्रभावित सभी लोगों को स्कूल और पंचायत भवन में रखा गया है। नारायणपुर मेंलगातार बारिश से माढ़ीन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे अबुझमाड़ ओरछा और छोटेडोंगर को जोड़ने वाले पुल के लगभग 10 फीट ऊपर पानी बह रहा है। वहीं ओरछा ब्लाक के कोहकामेटा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कोहकामेटा पुलिया के सड़क का एक छोर पानी के बहाव में बह गया है। कोंडागांव मार्ग के छेरीबेड़ा के पास भी रपटा में पानी भर गया। इन क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूब गया। इस पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। वहीं बैलाडीला व सुकमा को जोड़ने वाली सड़क पर भी पातररास व कुम्हाररास के बीच पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर डुमाम नदी का गाटम पुल भी डूबा हुआ है।बारसूर-चित्रकोट मार्ग, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बस सेवाएं रोक दी गईं हैं।मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, खजुराहो, बिलासपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार काे अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से 9 सितंबर तक 1054.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 2198.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।इसके बाद बलरामपुर में 1367 मिमी बारिश हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें