मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा ले जा रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर नाकाबंदी लगाकर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा समेत 18 लाख से अधिक की जब्ती की है।

पुलिस ने बताया कि 22 मार्च को गुजरात के रहने वाले विजय सोलंकी (44 वर्ष) और रमेश खेराड़ा (43 वर्ष) एक सफेद रंग की ईको कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जा रहे थे। दोनों को वाहन रोककर तलाशी लेने पर दो अलग-अलग थैलों में रखे कुल 22.890 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसकी बाजार कीमत लगभग 11 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

सिर्फ गांजा ही नहीं, बल्कि परिवहन में प्रयुक्त सफेद ईको कार, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये है और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 10,000 रुपये है, बरामद किए हैं। इस तरह पुलिस ने कुल 18,54,500 रुपये के माल-सामान की जब्ती की है। इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस ने आरोपियों और जब्त संपत्ति को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि विजय सोलंकी, पिता करसन भाई, निवासी विश्वकर्मा सोसायटी, विशाल नगर, थाना बरासा, जिला सूरत (गुजरात) और रमेश खेराड़ा, पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा, निवासी नानीमाल बापा सीताराम चौक, थाना पालीयना, जिला भावनगर (गुजरात) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि अब आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पर कितने और कहां-कहां मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें