मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: जमीन के लालच में रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: जमीन के लालच में रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई-भाभी पर हत्या का आरोप

सूरजपुर। कहते हैं जर, जोरू और जमीन की अति महत्वाकांक्षा किसी भी इंसान के विवेक को खत्म कर देती है। उसमें सही-गलत की समझ नहीं रह जाती, चाहें वह स्त्री हो या पुरुष और फिर एक अपराध जन्म लेता है। जी हां, ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामने आया है, जहां कलयुगी बड़े भाई ने जमीन के टुकड़े की खातिर अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल, पूरा मामला चेंद्रा चौकी क्षेत्र के चंद्रमेढा गांव का है, जहां जमीन के झगड़े को लेकर आरोपी धर्मदेव उर्फ धर्मजीत टोप्पो ने पत्नी सुषमा के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई महेंद्र टोप्पो की हत्या कर दी। दोनों ने महेंद्र टोप्पो को ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके के हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जमीन विवाद के चलते अरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर ईंट से वारकर अपने छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ईंट के प्रहार से महेंद्र टोप्पो को सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोट आई थी।

घटना के बाद महेंद्र टोप्पो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पहले सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, लेकिन उसकी हालत और गंभीर होती जा रही थी। इसके बाद उसे अम्बिकापुर रेफर किया गया था, लेकिन उसकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं आया। इसलिए उसे वापस घर लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिसके बाद आरोपी भाई-भाभी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले अब गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सख्त सजा मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें