मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 57 सिविल जजों का किया तबादला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज और लॉ

अफसरों का ट्रांसफर किया है। हाईकोर्ट ने बुधवार की देर शाम को यह आदेश

जारी किया है, जिसमें 57 सिविल जजों का तबादला हुआ है। इसमें जूनियर लेवल

के सिविल जजों को प्रमोट कर नई जगह पर पदस्थापना दी गई है। वहीं जूनियर

लेवल के 6 सिविल जजों को विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है।

बुधवार

की देर शाम को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने चीफ

जस्टिस के निर्देश पर जूनियर डिवीजन के सिविल जजों का तबादला आदेश जारी

किया है। जिसमें बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल जज विनय कुमार साहू को

महासमुंद जिले के सराईपाली में पदस्थापना दी गई है। इसी तरह विकास खांडे को

जांजगीर-चांपा से रायपुर, अरिंदम नेरल को कांकेर से अंबिकापुर, हेमंत राज

धुर्वे को बालोद से कोरबा जिले के करतला भेजा गया है।

जारी आदेश के

अनुसार, जूनियर डिवीजन के सिविल जज अमृता दिनेश मिश्रा को बैकुंठपुर में

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, कंचनलता अचला को विधिक सेवा प्राधिकरण

मुंगेली, लोकेश पटले छत्तीसगढ़ स्टेट ज्यूडिशियल एकेडमी के प्रशासनिक

अधिकारी, कामिनी जायसवाल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर में अवर

सचिव, नम्रता नोरगे को राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर में विधिक अधिकारी और

प्रशांत कुमार भास्कर छत्तीसगढ़ शासन के विधि विभाग में उप सचिव बनाया गया

है।

वहीं दो सिविल जज पंकज दीक्षित को भिलाई से कोरबा जिले के

कटघोरा और बरखारानी वर्मा का ट्रांसफर करतला से अंबिकापुर कर दिया है। इसी

आदेश के तहत अवर न्यायिक सेवा के तहत नियुक्त जूनियर लेवल के 44 सिविल जजों

को सीनियर डिवीजन में पदोन्नत कर नई जगह पर पोस्टिंग दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें