मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : बालोद में 'जीएसटी बचत उत्सव' की धूम, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बाजार में बांटी मिठाइयां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : बालोद में 'जीएसटी बचत उत्सव' की धूम, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बाजार में बांटी मिठाइयां

बालोद। छत्तीसगढ़ में 'जीएसटी बचत उत्सव' की धूम दिखाई दे रही है। बालोद जिले के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 'जीएसटी बचत उत्सव' के अंतर्गत व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने गुलाब और मिठाइयां बांटकर जीएसटी दरों में कटौती के लाभों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में कमी से खरीदारी अब और किफायती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक बचत होगी।

छत्तीसगढ़ सरकार में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से घोषणा की थी कि जीएसटी स्लैब में बदलाव किया जाएगा। इसके बाद जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई और उसमें जीएसटी की नई दरों की घोषणा की गई।

इसी के तहत भाजपा कार्यकर्ता व्यापारियों से मुलाकात करके इसकी जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, "व्यापारी वर्ग पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को जीएसटी दरों में बदलाव के लिए आभार व्यक्त कर रहा है। मेरा मानना है कि जीएसटी स्लैब में बदलाव का फायदा आम जनता और व्यापारी को मिलेगा। यह जीएसटी बचत उत्सव आम आदमी के लिए वरदान है।"

केंद्र सरकार ने देशभर में 22 सितंबर से 'जीएसटी बचत उत्सव' की शुरुआत की है, जो नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुरू हुआ।

इसका उद्देश्य जनता को जागरूक करना है और यह बताना है कि जीएसटी 2.0 सुधारों से रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर टैक्स दरें घटाई गई हैं, जिससे हर खरीदारी पर ज्यादा बचत हो सकेगी।

मुख्य रूप से 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो जीएसटी स्लैब रहेंगे, जिसमें भोजन, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट, बीमा जैसी जरूरी वस्तुएं या तो टैक्स-फ्री होंगी या सबसे कम 5 प्रतिशत स्लैब में आएंगी। यह 100 दिनों का राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो लोगों की बचत बढ़ाने, व्यापार को आसान बनाने और भारत की विकास यात्रा को गति देने पर केंद्रित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें