मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

भूपेश बघेल का कांग्रेस में हाल, पार्टी पर प्रतिबद्धता जताने देना पड़ रहा बयान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भूपेश बघेल का कांग्रेस में हाल, पार्टी पर प्रतिबद्धता जताने देना पड़ रहा बयान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज साेमवार काे अटल नगर, नवा रायपुर में भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, भूपेश बघेल अपनी पार्टी में स्थान सुरक्षित करने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। आज उनकी हालात ऐसी हो गई है, उन्हें कांग्रेस पर अपनी प्रतिबद्धता दिखानी पड़ रही है। जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर वे मुगालते में ना रहे। साव ने कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल पर कहा कि, आज कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं का स्तर गिर गया है। कांग्रेस पूरी तरह से सीमाओं को लांघ चुकी है। निम्न स्तर की राजनीति कहा तक लेकर जाएगी। कांग्रेस नेता कहा तक गिरेंगे, ये समझ से परे हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान पर कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे देश में हर्ष का माहौल है। लोगों में देशभक्ति का जज्बा है। और स्वतंत्रता दिवस भी नजदीक है। पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज लोरमी विधानसभा क्षेत्र में भी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मैं भी शामिल होऊंगा।

राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद अवैध धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई की है। मौजूदा कानून के अनुसार एक्शन लिया है। कई जगहों से धर्मांतरण के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। पिछली सरकार में धर्मांतरण को खुला संरक्षण मिला हुआ था। लोग शिकायत करने से डरते थे। अब हमारी सरकार में लोग धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं। और कार्रवाई भी हो रही है। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें