मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़: सीएम ने महिलाओं और एससी-एसटी समुदाय को दिया उद्योगों में मदद का भरोसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़: सीएम ने महिलाओं और एससी-एसटी समुदाय को दिया उद्योगों में मदद का भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बस्तर में आयोजित होने जा रहे 'इनवेस्टर मीट समिट' के आयोजन पर कहा कि इससे हमारे उद्योगपतियों को बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारे नवोदित उद्योगपति इससे उद्योग की बारीकियों के बारे में सीख सकेंगे। इसमें न केवल उनकी व्यक्तिगत समृद्धि निहित है, बल्कि इससे प्रदेश में भी विकास की गति तेज होगी।

उन्होंने कहा कि 'इनवेस्टर मीट समिट' का आयोजन छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी किया जा चुका है। खासकर दिल्ली और मुंबई में, जिसमें बड़ी संख्या में उद्योग में हाथ आजमाने वाले लोगों ने हिस्सा लिया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योग नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कोई महिला या एससी-एसटी समुदाय से आने वाला कोई शख्स उद्योग में हाथ आजमाना चाहता है तो उसे सरकार की तरफ से विशेष मदद दी जाएगी। इसकी व्यवस्था हमने उद्योग नीति के तहत की है।

उन्होंने कहा कि हमने अपनी इस नीति के तहत यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि प्रदेश की महिलाओं और एससी-एसटी समुदाय से आने वाले लोगों को कैसे आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह के आयोजन से हमारे प्रदेश के उद्योगपतियों को मदद मिलेगी। इसके अलावा, हमारे प्रदेश में उद्योग का दायरा भी बढ़ेगा, जिससे हमारे यहां विकास की गति तेज होगी।

वहीं, उपराष्ट्रपति चुनाव में भाजपा पर वोट खरीदने का आरोपों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ऐसा बिल्कुल भी नहीं करेगी। हमारी पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आप लोगों को याद होगा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सिर्फ एक वोट के लिए अपनी सरकार को गिरा दिया था। ऐसी स्थिति में अगर कोई यह आरोप लगाता है कि भाजपा ने वोट खरीदा तो इसमें सत्यता बिल्कुल भी नहीं है। इस तरह के तर्कों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें