मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से मिलने जनदर्शन में पहुंचे हजारों लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य की जनता की

समस्याओं की सुनवाई एवं अपेक्षाओं को जानने के उद्देश्य से शुरू किए गए

जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग आने

लगे हैं। मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं

जानने के साथ ही उनसे आवेदन भी ले रहे हैं।

आज गुरूवार को जनदर्शन

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास कार्यालय अपनी

समस्याओं, मांगों को लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने आर्थिक

सहायता, इलाज के लिए सहायता, विभिन्न निर्माण कार्याें के संबंध में आवेदन

देकर समाधान का आग्रह किया।

इस दौरान राजधानी रायपुर के जोन

क्रमांक 3 के वार्ड 10 में नार्थ सिटी आदर्श नगर मोवा के नागरिकों ने

अशोका रतन के पास लगभग 600 मीटर की सड़क खराब होने की जानकारी मुख्यमंत्री

को देते हुए यहां पक्की सड़क बनवाने का आग्रह किया। नागरिकों ने बताया कि

कच्ची सड़क होने के कारण बरसात में उन लोगों को दिक्कतें होती है। आर के

तिवारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में कॉलोनी वासियों की ओर से आवेदन

सौंपा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उचित करवाई के निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें