मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सरगुजा ओलंपिक-2026 का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सरगुजा ओलंपिक-2026 का शुभारंभ

अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर और एमसीबी जिले के खिलाड़ियों ने परेड में सलामी दी। मुख्यमंत्री साय ने ओलंपिक मशाल जलाकर शुभारंभ किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला रेसलर गीता फोगाट भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर का क्षेत्र अपने आप में बहुत बड़ा है लेकिन बीते 40 वर्षों से नक्सलवाद से ग्रसित रहा। इस वजह से उस क्षेत्र में विकास नहीं हो पाया। छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त करने के लिए काम शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का नक्सवाद के खात्मे का संकल्प पूरा हो रहा है।

हम लोगों ने वहां के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया था।

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद को छोड़कर मुख्य धारा में शामिल होने वाले लोगों ने भी बस्तर ओलंपिक में भाग लिया था। आत्मसमर्पण करने वाले 700 खिलाड़ी ओलंपिक का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि जब हम लोगों ने सुरगुजा ओलंपिक का शुभारंभ किया तो गजरू को शुभंकर बनाया।

इस ओलंपिक के लिए तीन लाख 49 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक में खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, फुटबाल समेत 12 खेलों का आयोजन किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई। आने वाले वक्त में सरगुजा ओलंपिक का आयोजन करते रहेंगे।

बता दें कि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज समेत स्थानीय मंत्री और विधायक व भारी संख्या में खिलाड़ी व आम नागरिक मौजूद रहे।

सरगुजा ओलंपिक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक बड़ा जमीनी स्तर का खेल महाकुंभ है, जो मुख्य रूप से सरगुजा संभाग (उत्तर छत्तीसगढ़) के आदिवासी-बहुल क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और युवाओं (खासकर ग्रामीण एवं आदिवासी युवाओं) को खेल का मंच देने के लिए शुरू किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें