मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में 13 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में 13 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर से खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी है। यहां रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे खुले मैदान या असुरक्षित स्थानों पर न रुकें और आवश्यक सावधानी बरतें।गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। वहीं आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर, बालोद, नारायणपुर, बलौदाबाजार जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटों में सभी संभागों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। रायपुर और रायगढ़ में देर रात से ही बूंदाबादी हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें