मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कांदला से पंजाब जा रहा केमिकल से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांदला से पंजाब जा रहा केमिकल से भरा टैंकर पलटा, हादसा टला

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती केरू क्षेत्र में शुक्रवार की अलसुबह कांदला से पंजाब की तरफ जा रहा एक केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से उसमें से निक ले केमिकल से आस पास की झाडिय़ों में आग लग गई, लेकिन बडा हादसा टल गया। हादसे की सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। दोपहर तक टैंकर को सीधा करवा कर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है। टैंकर में दवाई में प्रयोग होना केमिकल बताया गया है।थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुबह के समय में सूचना मिली कि केरू हाइवे पर एक केमिकल का टैंकर पलट गया है। इस पर पुलिस थाने के एसआई पिंटू कुमार, एएसआई रामनारायण एवं कांस्टेबल नरपत सिंह आदि वहां पहुंचे। टैंकर से कुछ केमिकल का रिसाव होने से आस पास की झाडिय़ों में हल्की से आग लगी थी जिसे बाद में बुझा दिया गया।थानाधिकारी ने बताया कि टैंकर का चालक गाड़ी को लेकर कांदला से रवाना होकर पंजाब की तरफ जा रहा था। जोधपुर के केरू हाइवे पर पहुंचने पर चालक भोमाराम को संभवत: नींद की झपकी आई और वह पलट गया। कोई हताहत नहीं हुआ है। टैंकर को सीधा करवा कर थाने में फिलहाल रखवाया गया है। जांच पड़ताल के बाद रवाना कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें