मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज से परिवहन विभाग की चेक पोस्ट व्यवस्था खत्म, अब बनेंगे चेक पाइंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश में परिवहन चौकियों पर की जा रही अवैध वसूली

को खत्म करने के लिए आज (एक जुलाई) से राज्य सरकार ने नई व्यवस्था लागू कर

दी है। जिसमें परिवहन चौकियों की जगह अब रोड सेफ्टी एंड एनफोर्समेंट पॉइंट

के रूप में चेक पॉइंट काम करेंगे और इसकी मोबाइल यूनिट भी रहेगी।

मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को नई व्यवस्था की जानकारी देकर

इसका पालन कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था में कुल 45

चेक प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश में 211 होमगार्ड के लिए आवश्यक

व्यवस्था की गई है जो सेवाएं देंगे। उन्हें नई परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत

आवंटित जिलों में पदस्थ किया गया है। होमगार्ड जवान रोटेशन में अपनी डयूटी

करेंगे। प्रदेश में गुजरात राज्य में लागू पैटर्न के अनुसार कार्य किया

जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिवहन नाकों के

स्थान पर मोबाइल टीम कार्य करेगी। चेक पॉइंट पर पदस्थ अमला समयावधि में

बदलेगा। प्रदेश के 26 जिलों में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ऐसे जिले

चयनित किए गए हैं जो सीमावर्ती हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन के अंतर्गत

अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ

बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें