मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

भागलपुर। जिले के जोगसर थाना क्षेत्र खंजरपुर मोहल्ले में एक निजी लॉज में रहकर पढ़ाई कर रही मधेपुरा जिला के गम्हरिया मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने शुक्रवार काे फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्रा निजी विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह बीते देर रात खाना खाने के बाद अपने पिता कल्याण कुमार से भी फोन पर बात की थी।छात्रा के पिता कल्याण कुमार ने बताया कि पल्लवी पिछले एक वर्ष से भागलपुर में पढ़ाई कर रही थी। हर दिन पल्लवी अपने परिवार वालों से फोन पर बातचीत भी करती थी। पल्लवी बीते रात 9:00 बजे के करीब हमसे बात की थी और पल्लवी मकर संक्रांति लेकर घर जाने की बात भी कही थी। उन्होंने बताया कि जब भी उनकी बात बेटी से बात होती थी तो वह किसी बात को लेकर नहीं बताती थी। ऐसा उसने क्यों किया मुझे मालूम नहीं।घटना के बाद मौके पर पहुंची जोगसर थाना की पुलिस ने पल्लवी के परिजन को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पल्लवी के परिवार वाले भागलपुर पहुंचे। इस पूरे घटना के बाद पल्लवी के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें