मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं‌ को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं‌ को किया गया सम्मानित

भागलपुर। गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल भागलपुर में सोमवार को जी डी सलारपुरिया फाऊंडेशन कोलकाता के तत्वावधान में राकेश सलारपुरिया स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी लक्ष्मी नारायण डोकानिया, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण सिंह, डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार पूर्व कुलपति, विनोद बिहारी महतो, दिलीप कुमार ढाढानिया एवं प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।लक्ष्मी नारायण डोकानिया ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। वैसे छात्रों से देश को अपेक्षा है।मौके पर चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जीवन में नैतिकता, ईमानदारी, लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठिन परिश्रम सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि ज्ञान विज्ञान के युग में संस्कार के बिना शिक्षा अधुरी है। इस अवसर पर कक्षा दशम एवं द्वादश के कुल 30 प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी, शांतनु कुमार, महेश कुमर एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें