मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई ने भारत में अपना पहला कार्यालय खोलने की योजना की पुष्टि की

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

नई दिल्ली। चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई ने शुक्रवार को इस वर्ष के अंत में नई दिल्ली में अपना पहला भारतीय कार्यालय खोलने की योजना की पुष्टि की। साथ ही, देश में कंपनी के टूल्स के तेजी से अपनाए जाने के नए आंकड़े भी सामने आए।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में कार्यालय खोलना ओपनएआई के सरकार के इंडियाएआई मिशन के प्रति समर्थन और भारत के लिए एआई के निर्माण हेतु सरकार के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इससे ओपनएआई भारत में अपने यूजर्स को बेहतर सेवा प्रदान कर सकेगा, जिनमें लाखों छात्र, शिक्षक, पेशेवर और डेवलपर शामिल हैं, जो सीखने, अधिक रचनात्मक होने और स्वयं तथा दूसरों के लिए समस्याओं का समाधान करने के लिए ओपनएआई के टूल्स का इस्तेमाल करते हैं।

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा, "भारत में एआई के लिए उत्साह और अवसरों का स्तर अविश्वसनीय है। भारत में अद्भुत तकनीकी प्रतिभा, विश्वस्तरीय डेवलपर इकोसिस्टम और इंडियाएआई मिशन के माध्यम से मज़बूत सरकारी समर्थन के साथ ग्लोबल एआई लीडर बनने के सभी गुण मौजूद हैं। अपना पहला कार्यालय खोलना और एक स्थानीय टीम बनाना, देश भर में एडवांस एआई को अधिक सुलभ बनाने और भारत के लिए, और भारत के साथ एआई का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम है।"

यह विस्तार एआई में भारत के ग्लोबल नेतृत्व, इसके फलते-फूलते एआई इकोसिस्टम और देश भर के लोगों, डेवलपर्स और व्यवसायों के बीच ओपनएआई के एडवांस एआई टूल्स की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

भारत यूजर्स को लेकर अमेरिका के बाद, चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और इसके सबसे तेजी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है। भारत में चैटजीपीटी के वीकली एक्टिव यूजर्स की संख्या पिछले एक वर्ष में 4 गुना से अधिक बढ़ गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का ओपनएआई का निर्णय डिजिटल इनोवेशन और एआई अपनाने में देश के बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "भारत एआई मिशन के हिस्से के रूप में, हम विश्वसनीय और समावेशी एआई के लिए एक इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं और हम एआई के लाभों को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में ओपनएआई की साझेदारी का स्वागत करते हैं।"

ओपनएआई प्लेटफॉर्म पर यह देश वैश्विक स्तर पर शीर्ष 5 डेवलपर बाजारों में भी शुमार है। चैटजीपीटी पर दुनिया भर में छात्रों की सबसे बड़ी आबादी भारत में है।

हालांकि नई दिल्ली में कार्यालय के सटीक स्थान की जानकारी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, ओपनएआई ने आधिकारिक तौर पर भारत में एक इकाई स्थापित कर ली है और एक डेडिकेटेड स्थानीय टीम की नियुक्ति शुरू कर दी है।

यह टीम स्थानीय भागीदारों, सरकारों, व्यवसायों, डेवलपर्स और शैक्षणिक संस्थानों के साथ संबंधों को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

इस स्थानीय उपस्थिति के माध्यम से ओपनएआई भारत भर के यूजर्स, ग्राहकों और भागीदारों की बात ध्यान से सुनने और विशेष रूप से भारत के लिए सुविधाएं और उपकरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्हें एडवांस एआई को पूरे देश के लोगों के लिए अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

भारत भर के स्थानीय व्यवसाय और संस्थान पहले से ही महत्वपूर्ण चुनौतियों, जैसे एआई-पावर्ड कृषि सेवाएं, सुव्यवस्थित भर्ती और प्रभावी शासन उपकरण से निपटने के लिए ओपनएआई के टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भविष्य में ओपनएआई इस महीने भारत में अपना पहला एजुकेशन समिट आयोजित करेगा। इस वर्ष के अंत में कंपनी भारत में अपना पहला डेवलपर डे आयोजित करेगा, जिसमें देश के डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और एआई के भविष्य को आकार देने वाले उद्यमों का समुदाय एक साथ आएगा।

ओपनएआई ने कहा कि कंपनी भारत में पदों के लिए सक्रिय रूप से हायरिंग कर रही है। नए कार्यालय और नियोजित गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी आने वाले महीनों में घोषित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें