मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

शिमला के कुपवी में घर से पकड़ी साढ़े सात किलो चरस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला,। शिमला जिला के उपमंडल चौपाल के कुपवी थाना के अंतर्गत

धार चांदना गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में दबिश देकर उसके कब्जे

से साढ़े सात किलो ग्राम से अधिक चरस बरामद की है। पुलिस को नेरवा बाजार में

गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि धार चांदना गांव निवासी मोहन लाल (40)

अपने घर में चरस बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने

बुधवार देर रात मोहन के घर पर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के कब्जे

से 7.687 किलो ग्राम चरस बरामद हुई।

डीएसपी चौपाल सुशांत

शर्मा ने गुरुवार को बताया कि चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार

किया गया है। आरोपित अपने घर पर ही चरस बेचता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस

एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें