मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भाेपाल में देर रात शादी समाराेह में बवाल, युवकों ने की पत्थरबाजी, 2 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाेपाल में देर रात शादी समाराेह में बवाल, युवकों ने की पत्थरबाजी, 2 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के काेहेफिजा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान 10–12 युवक अंदर घुसकर पत्थरबाजी करने लगे। हमले में दाे लाेग घायल हुए है। अचानक हुए हमले में शादी में आए मेहमान दहशत में आ गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में रविवार रात शादी समाराेह चल रहा था। इस दाैरान कुछ युवक पान की गुमटी से सामान लेकर पैसे दिए बिना आगे बढ़ गए। इस पर गुमटी संचालक की उनसे बहस हो गई। जिसके बाद गुमटी संचालक ने अपने परिजनों को बुला लिया और मामला बढ़ गया। वही शादी में आए लोगों ने बताया कि विवाद बाहर गुमठी वाले और किसी अन्य युवक का था, जो शादी गार्डन में घुस गया, जिसके बाद गुमठी वाले के साथ मिलकर उसके परिजन सभी शादी समारोह में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। वे गाली-गलौज करते हुए बर्तन से हमला करने की कोशिश करते दिखे। मारपीट के दौरान बुधवारा निवासी शहजादे के सिर पर खाना बनाने वाले झारे से हमला किया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।थाना प्रभारी के. शुक्ला ने बताया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी हाल में लगे सीसीटीवी वीडियो में कुछ युवक मैरिज गार्डन के बाहर व अंदर पत्थर मारते और गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है और मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तय की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें