मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

दूसरी सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, गरीबनाथ धाम में 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दूसरी सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, गरीबनाथ धाम में 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।रात 12 बजे से ही बाबा के जलाभिषेक का सिलसिला जारी है। मंदिर परिसर से लेकर कांवरिया पथ तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है।

मंदिर प्रशासन के मुताबिक अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा डाक कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया है। वहीं, आज पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

खास बात यह है कि इस बार सावन की दूसरी सोमवारी के साथ प्रदोष तिथि भी पड़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, पहली बार श्रद्धालुओं पर चौपर से पुष्पवर्षा भी की जा रही है।

मंदिर के मुख्य पुजारी अभिषेक पाठक ने बताया कि अब तक करीब डेढ़ लाख डाक कांवरिया और दो लाख से ज्यादा अन्य कांवरिया एवं श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं। दूसरी सोमवारी पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच सकते हैं।उन्होंने कहा कि सावन की दूसरी सोमवारी के साथ प्रदोष तिथि होने से इस बार बाबा के दर्शन और जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा करीब 3200 स्वयंसेवकों को श्रद्धालुओं की मदद और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।

मेला क्षेत्र और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पैनिक बटन की व्यवस्था भी की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें