कांग्रेस ने गोड्डा में बदला प्रत्याशी दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार , रांची से सुबोधकांत की बेटी यशस्विनी सहाय को मिला टिकट
कांग्रेस ने गोड्डा में बदला प्रत्याशी दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार , रांची से सुबोधकांत की बेटी यशस्विनी सहाय को मिला टिकट
रांची: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी एक और लिस्ट जारी की है, जिसमे झारखंड के दो लोकसभा सीटों पर नाम तय किए गए हैं। इसमें से एक रांची और दूसरा गोड्डा है। रांची में सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। वहीं गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने जब से गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह को उम्मीदवार बनाया था, इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार उस मामले में कांग्रेस हाई कमांड को फिर से सोचने के लिए कह रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यहां से सिर्फ प्रदीप यादव ही हैं जो निशिकांत दुबे को हरा सकते हैं। पिछले कई दिनों से हो रहे विरोध के कारण आखिरकार पार्टी को अपना फैसला बदलना पड़ा और उन्होंने प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला यहां के तीन बार से जीतते आ रहे निशिकांत दुबे से होगा। वहीं रांची में यशस्विनी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ से होगा।





