मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रखरखाव कार्य के चलते मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रखरखाव कार्य के चलते मेट्रो ट्रेन के समय में बदलाव

नई दिल्ली। मेट्रो में रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। रविवार, 6 अक्टूबर को विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 06 के बजाय 06.45 बजे और कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के लिए सुबह 6 के बजाय 06:52 बजे शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता अनुज दयाल ने यह जानकारी दी।दयाल ने बताया कि विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच और इसके विपरीत कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। दो स्टेशन यानी विधानसभा और सिविल लाइन्स ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने तक यानी सुबह 6:40 बजे तक बंद रहेंगे। मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशनों तक येलो लाइन के शेष प्रमुख खंड पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी के अनुसार रखरखाव कार्य के दौरान ट्रेन सेवाएं 10 मिनट की आवृत्ति पर उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन के लिए नियमित रविवार की समय सारिणी का पालन किया जाएगा। वहीं 6 अक्टूबर को सुबह के समय यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए, इस रखरखाव अवधि के दौरान ट्रेनों के गंतव्य और परिवर्तन के लिए संबंधित प्लेटफार्मों के बारे में येलो लाइन पर स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर भी घोषणाएं की जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें